Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : शराब को पैसा ना देने पर मारपीट

Shivpuri News>शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर किया मना, लोहे के सब्बल से किया हमला, सट्टे का धंधा करने का आरोप, देहात थाना क्षेत्र के हरदोल मंदिर के पास की घटना 

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हरदौल मंदिर के पास 40 नंबर कोठी पर एक युवक पर लोहे के सब्बल से हमला कर दिया. जिसके कारण उसके सिर में चोट आई है. इसकी शिकायत आज एसपी ऑफिस में दर्ज कराई गई है. 

जानकारी के अनुसार गोलू उर्फ मुकेश यादव पुत्र साहब सिंह यादव निवासी हरदौल मंदिर थाना देहात ने बताया कि 3 नवंबर को रात 9:30 बजे अपने घर पर बैठा था. इसी दौरान राजू ठाकुर निवासी 40 नंबर कोठी घर पर आया और गाली गलोच करने लगा. शराब के लिए पैसे मांगने लगा. जब मना किया तो लोहे के सब्बल से सिर पर हमला कर दिया. जिसके कारण सिर में गंभीर चोट आई है. जिसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई गई है. अब आरोपी का भतीजा राहुल ठाकुर राजीनामा के लिए दवाब बना रहा है तथा जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. 

युवक ने बताया कि वह लोग गलत काम करते हैं. सट्टा स्मैक आदि का काम करते हैं जिसके लिए मना किया गया तो उन्होंने उसपर हमला कर दिया. जिसकी शिकायत आज एसपी ऑफिस में दर्ज कराई गई है. जहां उचित कार्रवाई की मांग युवक ने की है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ