शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गुरिच्छा में 27 अक्टूबर की सुबह शिक्षक के 27 साल के बेटे शव कुए में उतराता मिला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी। इधर परिजन लगातार इसे ह्त्या मानते हुए एसपी ऑफिस पर दो वार धरना दे चुके थे। आखिरकार इस मामले गोवर्धन थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दुष्प्रेरण की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में ले लिया हैं।
ये है मामला -
गुरिच्छा गांव के रहने वाले पंकज पुत्र रामप्रकाश जाटव का शव 27 अक्टूबर की सुबह कुए में उतराता हुआ था। पंकज की पत्नी रेखा का कहना था कि 26-27 अक्टूबर की रात उसके पति को भीकम पसर चराने के नाम पर बुलाकर ले गया था। 27 अक्टूबर की सुबह उसकी लाश गांव के कुएं में मिली थी। रेखा का कहना है भीकम के साथ मुरारी सहित ध्रुव परिहार व विष्णु परिहार भी थे। उसका कहना है कि वह पहले ध्रुव व विष्णु के संपर्क में थी, शादी के बाद वह उनसे दूर हो गई थी, परंतु वह उस पर मिलने का दबाब बनाते थे। न मिलने पर उन्होंने उसे धमकी दी थी कि वह पंकज की हत्या कर देंगे। पंकज की बहन राजकुमारी के अनुसार मुरारी का रिश्तेदार उसकी बहन को छह साल पहले भगा कर ले गया था, तब से उनके परिवारों में रंजिश चली आ रही है। मुरारी ने पिछले साल उसके पिता को हत्या करने की धमकी भी दी थी। ऐसे में उन्हें संदेह हैं कि पंकज की हत्या की गई है।
थाना प्रभारी दीपक शर्मा का कहना था कि पंकज की पत्नी रेखा जाटव बार-बार बयान बदल रही थी। पहले उसने भीकम द्वारा फोन करने की बात कही, परंतु पंकज के मोबाइल पर किसी का फाेन आना नहीं पाया गया था। पंकज के भाई राजेंद्र व सतीश के बयानों में भी ऐसी कोई बात नहीं आई थी। जिसमें हत्या की बात कही गई हो। पीएम रिपोर्ट में भी प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से मौत होना समाने आया था। इसके बावजूद परिजन आरोप लगा रहे थे। शनिवार की रात परिजनों के वयानों के आधार पर भीकम जाटव, मुरारी जाटव निवासी ग्राम गुरिच्छा एवं ग्राम नगरा निवासी ध्रुव परिहार एवं विष्णु परिहार के खिलाफ दुष्प्रेरण की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया हैं।

0 टिप्पणियाँ