शिवपुरी शहर की लुधावली गौशाला क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने 25 साल के बेटे को खोज निकालने की गुहार एसपी ऑफिस पहुंचकर लगाई हैं। महिला का कहना हैं कि कुछ लोग घर से मारते _पीटते हुए उसे अपने साथ ले गए थे। लेकिन तीन दिन गुजर जाने के बाद भी बेटा बापस घर नहीं लौट हैं।
लुधावली गौशाला क्षेत्र की रहने वाली शीला पत्नि करन सिंह परिहार ने बताया कि 7 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे उसके घर जगदीश यादव और इंदल गुर्जर आये थे। उन्होंने बेटे संतोष परिहार (25) के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। शीला ने बताया कि दोनों को पीटने का कारण पूछा तो बेटे द्वारा गालियां देने की बात कही थी। बाद में दोनों बेटे को पीटते पीटते घर से ले गए थे। इसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन उनके द्वारा बाद में आने की बात कही गई। लेकिन आज तीसरे दिन भी बेटा घर नहीं लौटा हैं और ना ही कोई सुराग लगा हैं। जो लोग बेटे को पीटतेहुए ले गए थे। उनका भी पता नहीं लगा हैं। उसे बेटे के साथ अनहोनी घटित होने की शंका सता रही हैं। इसी के चलते आज वह एसपी ऑफिस बेटे को खोज निकालने की फ़रियाद लेकर पहुंची हैं।
0 टिप्पणियाँ