Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : गुडा पंचायत में उपचुनाव संपन्न ,तीन महिला प्रत्याशियों के लिए हुआ 85.29 प्रतिशत हुआ मतदान, 13 को आएंगे परिणाम

 


शिवपुरी जिले कोलारस जनपद की गुडा पंचायत में आज 9 दिसंबर को उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। आज सुबह 7 बजे से मतदान की शुरुवार तीन मतदान केंद्रों पर हुई थी। दोपहर तीन बजे तक 85.29 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान पुलिस बल के साथ अधिकारी-कर्मचारी अलर्ट रहे। 13 दिसंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोसित किये जाएंगे। 

बता दें गुड़ा पंचायत की महिला सरपंच के निधन के बाद इस पंचायत में उपचुनाव होना हैं। आज 9 दिसंबर को इस पंचायत में मतदान हुआ। चुनाव में तीन महिला प्रत्याशी नीता गौड़ पत्नी भगवान दास गौड़, रचना लोधी पत्नी नवल सिंह लोधी और सीता यादव पत्नी करन सिंह यादव मैदान में हैं। गुडा पंचायत में 1516 मतदाताओं को वोटिंग करना था। लेकिन 1293 कुल मतदाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। आज तीनों मतदान केंद्रों पर सुबह 9 बजे तक 24.37, सुबह 11 बजे तक 59.37, दोपहर 1 बजे तक 77.90 और दोपहर 3 बजे तक 82.29 प्रतिशत मतदान हुआ। यह मतदान ईवीएम मशीन से सम्पन्न हुआ 13 दिसंबर को जनपद पंचायत कोलारस में मतगणना के परिणाम सामने आयेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ