शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के मोहरा में पिता से मांगे गए खर्चे के लिए पैसे न देने पर बेटे ने जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया गया। तबीयत बिगड़ने के बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक कोलारस के मोहरा गांव के रहने वाले 18 के विवेक धाकड़ उसके पिता उम्मेद धाकड़ से खर्चे के लिए पैसों की मांग की थी। लेकिन उम्मेद ने अपने बेटे विवेक को पैसे देने से इनकार कर दिया था। इसी बात छुब्द होकर विवेक में घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली थी। जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी। उल्टियां होने के बाद पहले उसे कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भतीजे का उपचार करा रहे विवेक के चाचा भारत ने बताया कि उसके भतीजे को तोड़ा बहुत कर्जा चुकता करना था। पैसे ना मिलने के चलते उसने जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। जिला अस्पताल में विवेक हालत स्थिर बनी हुई हैं।
0 टिप्पणियाँ