Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : दहेज की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने किया सुसाइट का प्रयास

शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के पिपरौदा गांव में एक 19 साल विवाहिता ने ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीली दवा खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी हैं। 

अपनी बेटी का जिला अस्पताल में उपचार करा रही कोलारस तहसील के कुमरौआ गांव की रहने वाले सुनीता धाकड़ ने बताया कि दो साल पहले उसने अपनी बेटी सपना की शादी तेंदुआ थाना क्षेत्र के पिपरौदा गांव के रहने वाले दीवान धाकड़ के साथ की थी। शादी के कुछ महीनों बाद से बेटी का पति दीवान सिंह, नंद, सास और ससुर दहेज़ की मांग को लेकर परेशान करने लगे थे। कुछ दिन पहले बेटी सपना को मारपीट कर भगा दिया था। मंगलवार को मैने मायके से बेटी को समझाबुझा कर ससुराल भेजा था। लेकिन बेटी के साथ ससुराल पहुंचते ही मारपीट की गई। जिससे छुब्द होकर सपना ने मंगलवार की शाम जहरीली दवा खा ली थी। उसे पहले कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। यहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। सपना की हालत स्थिर बनी हुई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ