शिवपुरी में बिगड़ा मौसम : शनिवार की रात तीन घंटे लगातार हुई बारिश, सड़कों पर भरा पानी, बादल छटने के बाद बढ़ेगी सर्दी .jpeg)
शिवपुरी में शनिवार की रात तीन घंटे बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। शनिवार की शाम 5 बजे से ही शीतलहर चलना शुरू हो गई थी। इसके बाद मौसम बिगड़ता ही चला गया। इसके बाद रात दस बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो रात 1 बजे तक चलता रहा था। आसमान में बारिश के बादल छाए रहने से पारे मामूली गिरवाट देखने को मिली। बारिश के कारण शहर में कई जगह
जबकि शनिवार को अधिकतम 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन बारिश के चलते आज रात का पारा 8 डिग्री तक लुढ़क गया था। रविवार की सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं जिससे सर्दी का प्रकोप देखने को ज्यादा नहीं मिला साथ कोहरा में ना के बराबर रहा फिर भी आज सुबह लोग अपने घरों से कम ही निकले। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक़ वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह बारिश का अलर्ट है। इस दौरान दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सिस्टम के आगे जाने के बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा। अगले 2 दिन बाद फिर से पारा लुढ़क जाएगा।
0 टिप्पणियाँ