Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : जनप्रतिनिधि और छात्रों ने किया सूर्य नमस्कार युवा दिवस के रूप में मनाया गया स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस

 युवा दिवस के रूप में मनाया गया स्वामी विवेकानंद के जन्म दिन : अधिकारी - जनप्रतिनिधि और छात्रों ने किया सामूहिक सूर्य-नमस्कार

शिवपुरी में आज रविवार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्म-दिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया गया। युवा दिवस के मौके पर जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक सूर्य-नमस्कार का आयोजन किया गया साथ ही स्वामी विवेकानंद पर केन्द्रित प्रेरणादायी शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।

बारिश ने डाला खलल - 

इसी क्रम में युवा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे किया जाना था। लेकिन शनिवार की रात हुई बारिश के चलते प्रशासन को स्थान परिवर्तन करना पड़ गया। आनन फानन में कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था मानस भवन में की गई।

मानस भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुवात राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम और मध्यप्रदेश गान के साथ हुई। इसी दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रेडियो पर संदेश प्रसारित किया गया। बाद में सामूहिक सूर्य-नमस्कार समस्त शिक्षण संस्थाओं में एक साथ, एक संकेत पर किया गया। सामूहिक सूर्य-नमस्कार में कक्षा-6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए। सामूहिक सूर्य-नमस्कार में शामिल विद्यार्थियों को योग और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के महत्व के बारे में भी बताया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती जिला अध्यक्ष राजू बाथम, कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन सहित अन्य और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ