Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : जयवर्धन का भाजपा पर हमलावर : बोले- मोदी और शाह से पहले कई पीएम और गृहमंत्री रहे

शिवपुरी -जयवर्धन हुए भाजपा पर हमलावर : बोले- मोदी और शाह से पहले कई पीएम और गृहमंत्री रहे, किसी ने बाबा साहब पर टिप्पणी नहीं की, सिंधिया को भी घेरा  

शिवपुरी में आज कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह पहुंचे यहां उन्होंने 27 जनवरी को भारत रत्न बाबा साहब की जन्म स्थली महू इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की साथ ही आमजन से भी संविधान रचैयता के सम्मान में अधिक अधिक संख्या में महू पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता अशोक सिंह सहित जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान सहित कई नेता मौजूद रहे थे। 

पीएम और गृहमंत्री पर बोला हमला -

कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह हैं कि आजादी के बाद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले 15 प्रधानमंत्री और रह चुके हैं और ना जाने कितने गृहमंत्री बने लेकिन अब तक किसी ने भी संविधान को लिखने वाले बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के वार टिप्पणी नहीं की। लेकिन दो माह पहले भारत के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहब के खिलाफ टिप्पणी की गई। उनकी इस टिप्पणी से देश की जनता में आक्रोश हैं। 

आज भारत के संविधान के बजह से ही भारत मजबूत स्थति में हैं। अन्य देश भी भारत के संविधान की तारीफ़ करते हैं। आज बाबा साहब के लिखे संविधान की बजह से देश का हर नागरिक सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत और पाकिस्तान अलग अलग हो गए थे। लेकिन पाकिस्तान के पास भारत जैसा संविधान नहीं था। इसके चलते आज पाकिस्तान की गिनती आतंकियों में होती हैं। जब भारत राष्ट्र पटल पर अपनी अलग पहचान रखता हैं। यह सब संविधान की देन हैं। इधर भाजपा संविधान को बदलने की कोशिश में लगी हुई हैं। भाजपा के बड़े नेता ने चार सौ सीट आने पर संविधान को बदलने की बात कर दी थी। इसके बाद भी भाजपा लगातार संविधान को बदलने की बात को लेकर अलग अलग प्रयोग करती रहती हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान को मानने वाली हैं। इसी के चलते 27 जनवरी को कांग्रेस भारत रत्न बाबा साहब की जन्म स्थली महू इंदौर में विशाल सभा करने वाली हैं। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद प्रियंका गांधी जैसे कांग्रेस के बड़े नेता जुटेंगे। इसकी तैयारी के लिए पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में हर जिलों में बैठक ली जा रही हैं। 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर ली चुटकी -

 राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि यहां के नेताओं को जनता का दर्द समझ नहीं आता हैं। शिवपुरी झांसी लिंक रोड़ इसका उदाहरण हैं। यहां कई वर्षों से यह सड़क खराब पड़ी हुई हैं। जनता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन भी कर चुकी हैं। लेकिन नेताओं को कोई परवाह नहीं हैं। शिवपुरी में रोजगार की कमी हैं इसके बावजूद रोजगार के अवसर को ना बढ़ाते हुए टाइगर छोड़े जा रहे हैं। टाइगर रिजर्व बनाने के लिए कई गांव खाली करवा लिए गए लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। 

उन्होंने कहा कि शिवपुरी में भाजपा को तीन धड़ों में बट चुकी है। यहां संगठन के लोगों और मूल भाजपाईयों को दरकिनार कर पैकेज पर आये पूर्व कांग्रेसी नेता जसवंत जाटव को जिला अध्यक्ष बना दिया गया हैं। जबकि जसवंत जाटव को जिला अध्यक्ष बनाने पर करैरा विधायक रमेश खटीक ने विरोध किया था। इसके बावजूद नियमबिरुद्ध चार साल पहले पैकेज पर आये जसवंत जाटव को जिला अध्यक्ष बना दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ