Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : किसान की करेंट लगने से मौत

 शिवपुरी जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में रविवार की शाम खेत में पानी देने गए युवक को करंट लगा गया था। करंट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक सेमरी गांव का रहने वाला 30 साल का कल्लू पुत्र रामस्वरूप कुशवाह अपने खेत में पानी देने गया था। बताया गया है कि बोर का स्टाटर चालू करते वक्त उसे बिजली का जोरदार करंट लग गया था। बाद में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के सब का पोस्टमार्टम आज सोमवार को कराया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ