Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : पति ने पत्नी पर लगाए अफेयर के आरोप

 पति ने पत्नी पर लगाए अफेयर के आरोप, मेडिकल कॉलेज से 2 माह पहले मायके चली गई थी पत्नी, पैसे की डिमांड 

शिवपुरी: जिले के छर्च थाना क्षेत्र के ग्राम डोभा के युवक पर उसकी पत्नी झूठे केस लगा रहीं हैं और पैसे की डिमांड कर रही हैं. जिसकी शिकायत युवक ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई हैं. 

जानकारी के अनुसार अमर सिंह जाटव पुत्र प्रकाश जाटव निवासी ग्राम डोभा थाना छर्च ने शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी 2021 में शिवपुरी की युवती से हुई थी और उसके बाद उसकी पत्नी की तबियत ज्यादा खराब होने लगी. जिस पर उसने 8 से 10 लाख रुपए खर्च भी कर दिए. दो माह पहले वह शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में पत्नी का इलाज करने के लिए लाया था जहां से उसकी पत्नी अपने मायके चली गई. इसके बाद अब पत्नी महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर रही हैं कि उसे घर से निकाल दिया है और उसके साथ मारपीट की गई है. और पैसे की मांग पत्नी द्वारा की जा रही हैं. युवक ने पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति से अफेयर के आरोप लगाए हैं. जिसकी शिकायत युवक ने आज एसपी ऑफिस में दर्ज कराई हैं और न्याय की गुहार लगाई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ