Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शासकीय शिक्षक के घर EOW का छापा

 Anticorruption News> शिक्षक के घर EOW का छापा: सुबह 6 बजे दी दविश, 


शिवपुरी: जिले के भोंती में एक शासकीय शिक्षक के घर EOW ने दस्तक दे दी. टीम सुबह 6 बजे शिक्षक के घर पहुंची. जहां उन्होंने सोते समय घर की कुंदी खटखटा दी और सभी को जगा दिया और अंदर जा पहुंचे. 

जानकारी के अनुसार भोंती में शासकीय शिक्षक सुरेंद्र सिंह भदोरिया के यहां आज सुबह 6 ईओडब्ल्यू के अधिकारी एक दर्जन कर और एक बस पुलिस के साथ अचानक से पहुंची. जहाँ उन्होंने सुबह 6 बजे सभी लोगों को सोते से जगा दिया और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी. जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं. अभी यह कार्रवाई लगातार जारी है.

मध्यप्रदेश में ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार (5 फरवरी) को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर शिक्षक पर कार्रवाई की। ईओडब्ल्यू की टीम ने शिवपुरी जिले के भौंती में प्राथमिक सहायक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के घर छापेमारी की। कार्रवाई में भदौरिया और उनके परिजन के नाम पर 8 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।

ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने बताया कि इसमें दुकानें, घर, कार, सोना-चांदी, ट्रक-ट्रैक्टर और भी अन्य संपत्ति शामिल है। भदौरिया भौंती थाने की जमीन पर कब्जे का केस तीन महीने पहले ही हारे हैं। उन्होंने जमीन को अपना बताते हुए कोर्ट में दावा किया था।

सहायक शिक्षक के घर के घर छापे में ews टीम को एक शानदार रियासी मकान और 11 दुकानें मिली है जिन 10की कीमत लगभग एक करोड़ 70 लाख बताई जा रही है 

पिछोर रोड पर 10 दुकानें जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ मानी जा रही है 

52 प्लॉट की रजिस्ट्री मिली है मिली है जिनकी कीमत लगभग 5 करोड़ मानी जा रही है 

लाख 71 हजार 370 रुपए कैश

371 ग्राम सोना

(अनुमानित कीमत- 23 लाख 42 हजार 214 रुपए)

2 किलो 826 ग्राम चांदी

(अनुमानित कीमत - 1 लाख 28 हजार 736 रुपए)

एक ट्रक-एक स्कॉर्पियो

(अनुमानित कीमत - 28 लाख रुपए)

2 लाख का फर्नीचर, 1 लाख 40 हजार का टीवी और एसी

• 1 बाइक, 1 ट्रैक्टर, 4 ट्रॉली, 3 कल्टीवेटर, 1 टैंकर, 5 थ्रेसर

(अनुमानित कीमत- साढ़े 25 लाख रुपए)

घर से 12 बैंक खातों की पासबुक मिली ईओडब्ल्यू के मुताबिक, सुरेश सिंह भदौरिया ने अपने सर्विस पीरियड में लगभग 38 लाख 4 हजार रुपए वेतन के रूप में कमाए हैं। लेकिन, छापे में मिली संपत्तियों की अनुमानित कीमत 8 करोड़ 36 लाख 32 हजार 340 रुपए है। इस तरह उन्होंने अपनी वैध आय से 7 करोड़ 98 लाख 28 हजार 340 रुपए की अधिक संपत्ति अर्जित की है।

छापे के दौरान 44 भू-अधिकार पुस्तिकाएं और 12 बैंक पासबुक मिली हैं।

जानकारी के मुताबिक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया मूल रूप से भिंड जिले के रहने वाले हैं। कई साल पहले वह भौंती आकर बस गए थे। वो वर्ग तीन के शिक्षक है, जो कैडर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हैं। भदौरिया पिछोर के कद्दावर कांग्रेस नेता केपी सिंह कक्काजू के करीबी माने जाते हैं।

टीचर बनने के पहले वो राशन दुकान चलाते थे। फिर प्रॉपर्टी का काम भी करने लगे थे। बता दें, सुरेश सिंह भदौरिया पर SC/ST एक्ट समेत आधा दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं।

सुरेश सिंह भदौरिया ने भौंती थाने की जमीन को अपना बता कर कब्जा कर लिया था। उन्होंने कोर्ट में दावा भी किया था, लेकिन एक महीने पहले ही वह कोर्ट से केस हार गए। इसके बाद प्रशासन अब कब्जे पर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ