Music

BRACKING

Loading...

SHIVPURI NEWS : बच्चों की पढ़ाई में मददगार बनी लाड़ली बहना योजना

 



मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना कई महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण लेकर आई। आज जिले की लाखों महिलाएं इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को अलग-अलग तरीके से उपयोग कर रही हैं। बच्चों की पढ़ाई में भी लाडली बहना योजना मददगार साबित हो रही है। कई लाभांवित हितग्राहियों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि प्रतिमाह जो राशि हमें मिलती है, उसे इकट्ठा करते हैं और जब बच्चों की स्कूल कोचिंग की फीस जमा करनी होती है तब समय पर उन पैसों का उपयोग कर बच्चों की फीस जमा कर पाते हैं।

शिवपुरी के वार्ड 31 पटेल नगर निवासी लाड़ली बहना शशि पाराशर कहती हैं कि लाड़ली बहना योजना हमारे लिए लाभकारी योजना है। इस योजना से मेरे बैंक खाते में 1250 रूपए की राशि आती है, जिससे मैं अपनी बेटी की पढ़ाई में मदद कर रही हूं और घर खर्च में भी उपयोग में ले लेती हूं।
  मैंने इस राशि को अपनी बेटी की शिक्षा के खर्च में लगाया है। इसके साथ ही परिवार के आवश्यक कार्य भी पूरे हो रहे है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को सहृदय से धन्यवाद दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ