Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : तीन दिन से लापता महिला का कुएं में मिला शव



शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के परीक्छा गांव में गुरुवार सुबह एक कुएं में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतका की पहचान 28 वर्षीय कमला कुशवाह के रूप में की है।

जानकारी के मुताबिक, कमला कुशवाह के पति प्रेमसुख कुशवाह ने 17 फरवरी को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन गुरुवार सुबह उसका शव गांव के कुएं में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल महिला की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या फिर कोई अन्य वजह। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ