Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : देशी कट्टा के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

खनियांधाना :- पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड के द्वारा जिले मे आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु आदेशित किया गया था एवं जीरो टोलरेंस के निर्देश दिये थे उक्‍त आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे एवं एस.डी.ओ.पी. प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक गुरुबार की सुबह   मुखबिर की सूचना पर से नई नहर के पास खनियांधाना पिछोर रोड के पहाडी तरफ एक व्यक्ति जो हाफ जींस का पेंट ,एवं हाफ पीले रंग की टीशर्ट पहने हुये है जो अपनी कमर में कट्टा खुर्शे हुए है और किसी गम्भीर बारदात करने की नियत से खडा हुआ है इसी की सूचना पर खनियांधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा के द्वारा पुलिस फोर्स भेजा गया और नई नहर के पास खनियांधाना पिछोर रोड पहुंचे तो एक व्यक्ति खडा हुआ था जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे खनियांधाना पुलिस फोर्स की मदद से घेरकर पकडा गया जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मलखान प्रजापति पुत्र लल्लीराम प्रजापति उम्र 23 साल निवासी ग्राम कंजबाहा थाना खनियांधाना जिला शिवपुरी  का होना बताया मलखान प्रजापति  की तलासी ली गई तो मलखान प्रजापति के पीछे की तरफ कमर मे एक 315 बोर का देशी कट्टा खुर्शे मिला कट्टे को खोलकर चैक किया तो  कट्टे में एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड मिला मलखान प्रजापति से उक्त कट्टा एवं जिंदा राउण्ड रखने के बारे मे लायसेंस चाहा तो न होना बताया तब आरोपी मलखान प्रजापति  से अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट मे उक्त कट्टा एवं राउण्ड जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय मे पेश किया गया उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी  सुरेश शर्मा ,ए एस आई प्रवीण त्रिवेदी  प्रधान आरक्षक नीतू सिंह आरक्षक जयवीर गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ