मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सपत्नीक शनिवार सुबह जनप्रतिनिधि श्री दीपक शर्मा के ऋषि नगर स्थित निवास पहुंचकर उनकी माता श्रीमती शकुंतला शर्मा के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, जनप्रतिनिधि श्री रवि सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ