Music

BRACKING

Loading...

MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के पिता के निधन पर दुःख व्यक्त किया

 



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के पिता के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि असीम दुःख की इस घड़ी में वे केंद्रीय मंत्री श्री यादव और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि वे परिजन को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के पिता श्री कदम सिंह का शनिवार (15 मार्च) को निधन हो गया। वे करीब 90 वर्ष के थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ