Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : खनियाधाना पुलिस ने डीजे संचालक पर की Fir

बोर्ड परीक्षाओं के चलते रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक के बावजूद "टीका चढ़ाने दो, फिर बंद करेंगे" कहने वाले डीजे संचालक पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने रात में डीजे जप्त कर गुरुवार को एफआईआर दर्ज कर ली है।

खनियाधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के कारण रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि प्रदूषण पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन 5 मार्च की रात 10:40 बजे थाना क्षेत्र के सामने बुलेरो जीएलएक्स (यूपी 80 एबी 8678) में लगे रौनक नामक डीजे को तेज आवाज में बजते देखा गया। जब पुलिस ने इसे बंद करने के लिए कहा, तो संचालक ने साफ शब्दों में कहा—"बस दस मिनट और, टीका चढ़ाने दो, फिर बंद करेंगे।"

इस जवाब के बाद पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए डीजे को वाहन सहित जप्त कर लिया और आज गुरुवार को ड्राइवर पुष्पेंद्र पुत्र जसरथ लोधी (19), निवासी ग्राम कमालपुर, थाना पिछोर के खिलाफ मध्यप्रदेश कोलाहल अधिनियम की धारा 15 के तहत अपराध क्रमांक 90/2025 दर्ज कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ