Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : NH 46_पिपरसमा चौराहे पर ट्रक ने मारी टक्कर दो घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी

शिवपुरी। एनएच-46 पर पिपरसमा बायपास के पास गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना तेंदुआ क्षेत्र के दरगवां गांव के रहने वाले राम भरत (लल्लू) गोस्वामी (40) और मनी गोस्वामी (55) बाइक से शिवपुरी बैंक के काम से आ रहे थे। तभी पिपरसमा बायपास पर एक 14 चक्का ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल राम भरत गोस्वामी के भतीजे सुनील गोस्वामी ने बताया कि उनके फूफा जी बैंक के काम से जा रहे थे, तभी ट्रक चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ