Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर लोधी समाज आक्रोशित, कार्यवाही की मांग

अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध महासभा, जिला शिवपुरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी पर दिए गए कथित विवादित बयान के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई है। महासभा ने राज्यपाल महोदय को पत्र लिखकर पटवारी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

महासभा के जिला अध्यक्ष केरनसिंह लोधी ने बताया कि 1 मार्च 2025 को ग्राम सुठालिया, जिला राजगढ़ में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने समाज को आत्मनिर्भर और नशामुक्त बनने की प्रेरणा दी थी।

क्या है मामला - 

लोधी महासभा का आरोप है कि इस कार्यक्रम की सफलता से असहज होकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दिया। महासभा ने इसे पूरे समाज का अपमान बताते हुए एफआईआर दर्ज करने, सार्वजनिक माफी मांगने और साजिश के तहत समाज में भ्रम फैलाने का मामला दर्ज करने की मांग की है।

तीन दिन में कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी - 

महासभा ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो लोधी समाज प्रदेश और देशभर में आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और कांग्रेस पार्टी की होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ