Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : कोचिंग टीचर ने खाया जहर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत

शिवपुरी के लाल माटी क्षेत्र में एक कोचिंग टीचर की जहर खाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास शिवहरे के रूप में हुई है। वह 28 साल के थे।सोमवार सुबह विकास ने अपने घर में सल्फास खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।हरगोविंद शिवहरे के पुत्र विकास की शादी हो चुकी थी। वह कोचिंग में बच्चों को पढ़ाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से वह चुपचाप रहने लगा था।

कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। विकास के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ