शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के राजगढ़ की रहने वाली एक 23 साल की शादीशुदा महिला सोनम बघेल ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में सोनम बघेल ने सढ़ मायापुर के रहने वाले 21 साल के पंजाब सिंह बघेल के युवक के साथ शादी करने की बात कह रही है। साथ ही सोनम ने वीडियो में अपने घर वालों को उसका पीछा ना करने के बात कही है।
सोनम बघेल ने वीडियो में बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले उसकी शादी अमोला थाना के राजगढ़ के रहने वाले साहब सिंह से हुई थी। उसके एक बच्ची भी हुई। जिसकी उम्र आज 4 साल है। सोनम ने बताया कि उसका पति लगातार उसके साथ मारपीट करता रहता था। इसकी कई बार शिकायत पिता से भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कुछ दिन पहले उसके पति ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। उसने अपने पिता से मदद मांगी थी। लेकिन पिता ने घर में रखने से इनकार कर दिया। इस लिए उसने अपने ओर अपनी बच्ची के भरण पोषण के लिए पंजाब सिंह बघेल से शादी कर ली है।
सोनम ने वीडियो जारी कर अपने ससुरालियों और मायके वालों से पंजाब सिंह से शादी करने की बात कही है साथ ही उन्हें परेशान ना करने की बात कही है। बता दें सोनम के ससुरालियों और मायके वालों ने सोनम की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
0 टिप्पणियाँ