Music

BRACKING

Loading...

MP NEWS : कृषि समागम का उद्देश्य किसानों को खेती की नई तकनीक और आधुनिक उपकरणों की जानकारी देना : मंत्री श्री पटेल

 


पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में नरसिंहपुर में तीन दिवसीय कृषि उद्योग समागम का समापन कार्यक्रम कृषि उपज मंडी के समीप हुआ। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कृषि उद्योग समागम की शुरुआत से 

लेकर समापन जिस सटीक रणनीति से संपन्न हुआ, इसके लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद देने आया हूं। मेले में विभिन्न जिलों से आये किसानों की यहां मौजूदगी रही। यहां आकर मैंने विभिन्न उत्पादों व आम की किस्मों को देखा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भी कृषि समागम कार्यक्रम की सराहना की।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि इस मेले का उद्देश्य किसानों व उद्यमियों को परंपरागत खेती की बजाय जैविक और उन्नत खेती के प्रति जागरूक करना और आधुनिक उपकरणों, कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से खेती में मार्गदर्शन और तकनीकी परामर्श देना था। अब समय आ गया है कि किसान एक-दूसरे से विचार-विमर्श और मंथन कर खेती की इन तकनीक को समझें, जिससे भू-जल स्तर बना रहे।

कलेक्टर श्रीमती पटले ने तीन दिवसीय कृषि उद्योग समागम मेले के बारे में बताया। समापन कार्यक्रम में किसानों ने भी अपने विचार साझा किये है। उन्होंने कहा कि उन्नत खेती की ओर बढ़ने का मुख्यमंत्री का यह निर्णय सराहनीय है। किसानों के कृषि संबंधी नवीन कृषि उपकरणों को एक ही कार्यक्रम में समाहित किया गया है। कृषि आधारित प्रदर्शनी का लाभ किसानों को मिला है। किसानों ने प्रदर्शनी को सराहा।

मंत्री श्री पटेल ने प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया। उन्होंने उद्यानिकी के क्षेत्र में कृषक श्री शिवम दीक्षित, जैविक खेती व जैविक खाद्य के क्षेत्र में कृषक श्री गजेन्द्र सिंह, महिला कृषक श्रीमती अर्चना राजे स्वामी, नरवाई प्रबंधन में कृषक श्री शेरसिंह राजपूत, स्टॉल प्रदर्शनी में आम की किस्मों के लिए श्री विजय पाल सिंह, श्री गोविंद सिंह पटेल और गुड़ के विभिन्न उत्पाद के लिए श्री करण सिंह को सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ