Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी नगर पालिक अध्यक्ष के सुपुत्र पर दुष्कर्म की धाराओं में FIR

 

शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात को आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। युवती ने कहा कि उसने पहले भी चार बार थाने में शिकायत की, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण मामला दर्ज नहीं हो सका था।

         फरियादी ने जानकारी देते हुए बताया 

        सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान

FIR के मुताबिक युवती की रजत शर्मा से अगस्त 2023 में फेसबुक के जरिए पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध बढ़े। रजत ने शादी का वादा कर कई बार होटल, किराए के मकान और कार में संबंध बनाए। युवती ने दावा किया कि रजत ने इन संबंधों के वीडियो भी बनाए और शादी का आश्वासन देता रहा।

युवती ने बताया कि उसके परिवार को भी रिश्ते की जानकारी थी और वे शादी के लिए तैयार थे। लेकिन मार्च 2025 में उसके भाई की कैंसर से मौत के बाद जब उसने शादी का दबाव बनाया, तो रजत ने साफ मना कर दिया। 10 अप्रैल को आरोपी ने युवती की बहन से कहा कि मैं अब शादी नहीं करूंगा, चाहे फांसी लग जाए या

उसने शादी का दबाव बनाया, तो रजत ने साफ मना कर दिया। 10 अप्रैल को आरोपी ने युवती की बहन से कहा कि मैं अब शादी नहीं करूंगा, चाहे फांसी लग जाए या जेल चला जाऊं।

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

                     Ti कृपाल सिंह राठौर 

पीड़िता इससे पहले चार बार शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची थी, लेकिन FIR दर्ज नहीं हो सकी। आखिरकार 30 अप्रैल को युवती ने लिखित आवेदन देकर पुलिस को साक्ष्य सौंपे। इसके बाद FIR क्रमांक 667/30.04.25 दर्ज की गई। पुलिस ने धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला सामने आने के बाद शिवपुरी की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मामला चार बार राजनीतिक दबाव में दबाया गया, लेकिन इस बार युवती ने हिम्मत दिखाते हुए केस दर्ज करा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ