Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : खेलते खेलते छत से गिरा मासूम

 

शिवपुरी शहर के मनियर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा उस वक्त हो गया जब एक पांच साल का मासूम छत से नीचे गिर गया। हादसे के पीछे परिवार की लापरवाही बताई जा रही है। गनीमत रही कि मासूम की जान बच गई, हालांकि उसे शरीर और आंख में चोटें आई हैं। बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जहां डॉक्टर उसकी विशेष निगरानी में उपचार कर रहे हैं।

मनियर निवासी रानी प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार को वह दोपहर के समय अपने घर की छत पर कपड़े धो रही थी। तभी उसका पांच साल का बेटा नैंस प्रजापति छत से नीचे उतरने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह एक मंजिला छत से नीचे गिर गया। हादसे के बाद परिजन घबराए और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों के अनुसार बच्चे को आंख और शरीर पर चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत स्थिर है। फिलहाल डॉक्टर उसकी सेहत पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ