शिवपुरी जिले के थाना रन्नौद क्षेत्र के लगदा गांव में अज्ञात लोगों ने एक किसान की खड़ी मक्का की फसल पर रात के अंधेरे में कहर वर्बाद कर दिया। किसान बबलू लोधी पुत्र पर्वत सिंह लोधी की दो बीघा में खड़ी मक्का की फसल अज्ञात लोगों द्वारा पूरी तरह काट ली गई। पीड़ित किसान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
किसान बबलू लोधी ने बताया कि उसने दो अलग-अलग खेतों में 5-5 बीघा में मक्का की फसल बोई थी। बीते कुछ दिनों से उसकी फसल के कुछ हिस्सों को अज्ञात लोग उखाड़ते आ रहे थे। लेकिन गुरुवार रात अज्ञात व्यक्ति उसकी पूरी दो बीघा फसल काट ले गए।
बबलू लोधी का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं है। इसके बावजूद उसे लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। घटना से किसान मानसिक रूप से बेहद आहत है।
इस मामले में थाना रन्नौद प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि किसान की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोषियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ