Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नरवर में प्रस्‍तावित भ्रमण की तैयारियों का अधिकारियों ने किया विस्तृत निरीक्षण




 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी 27 सितम्बर को तहसील नरवर में प्रस्‍तावित भ्रमण को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अमले ने आज व्यापक स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन के साथ विधायक करैरा रमेश खटीक ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड की व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती, हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्ग, यातायात एवं पार्किंग की योजना का परीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की समुचित व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाने के लिए निर्देशित किया। अधिकारियों ने भ्रमण को सुचारू बनाने के लिए पुलिस व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, अग्निशमन आदि की तैयारी का भी निरीक्षण किया। साथ ही वीआईपी मार्ग, स्वागत स्थल जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने में कोई भी कमी न रह जाए। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी व्यवस्थाएं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की जाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ