Music

BRACKING

Loading...

Gwalior News : अटल बिहारी वाजपेयी - भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में स्वच्छता ही सेवा २०२५, स्वच्छोत्सव एवं सेवा पर्व २०२५ के अंतर्गत सफाई मित्र स्वास्थ्य सुरक्षा शिविर का आयोजन

 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ और कचरा मुक्त भारत के दृष्टिकोण के साथ इस वर्ष अटल बिहारी वाजपेयी - भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान ग्वालियर में  माननीय निदेशक महोदय प्रोफेसर एस एन सिंह के कुशल नेतृत्व में "स्वच्छता ही सेवा २०२५, स्वच्छोत्सव एवं सेवा पर्व, २०२५" अभियान स्वच्छता शपथ के साथ १७ सितम्बर, २०२५ को शुरू किया गया है। संस्थान में स्वच्छता ही सेवा २०२५, स्वच्छोत्सव एवं सेवा पर्व २०२५, १७ सितम्बर, २०२५ से २ अक्टूबर २०२५ तक चलाया जा रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत २७ सितम्बर, २०२५ शनिवार को सफाई कर्मचारियों एवं हॉर्टिकल्चर स्टाफ के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा शिविर का आयोजन संस्थान के नवनिर्मित मेडिकल सेंटर में किया गया। संस्थान के डॉक्टर राजीव कुमार द्वारा सफाई कर्मचारियों एवं हॉर्टिकल्चर स्टाफ के स्वास्थ्य की विभिन्न जांचें की गयीं एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी सलाहों के साथ दवाइयां भी वितरित की गयीं।  इससे पूर्व संस्थान में स्वच्छता पखवाड़े का १ सितम्बर, २०२५ से १५ सितम्बर, २०२५ तक सफल आयोजन किया जा चुका है। उक्त जानकारी संस्थान की मीडिया प्रभारी दीपा सिंह सिसोदिया के द्वारा दी गयी!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ