शिवपुरी 27 सितम्बर 2025।। स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत शहरी क्षैत्र शिवपुरी में डॉ उमा जैन क्लिनिक पर बात्सल्य समूह द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 193 महिला रोगियों ने परीक्षण कर उपचार कराया। जिनमें कैंसर, हदय रोग, बांझपप, हायपर टेंशन रोग का परीक्षण किया गया। शिविर में 02 महिलाएं कैंसर रोग से ग्रसित पाई गई।
उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर 2025 से निरंतर महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता पर आधारित शिविरों का शिवपुरी जिले में आयोजन किया जा रहा है। जिले में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित हो रहे स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत बडी संख्या में महिलाएं स्वास्थ्य लाभ उठा रही हैं। आज 27 सितम्बर 2025 को शिवपुरी शहरी क्षैत्र में डॉ उमा जैन क्लिनिक पर बात्सल्य समूह द्वारा आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर द्वारा किया गया। शिविर में विशिष्ठ अतिथि के रूप में इंजी पवन जैन, डॉ उमा जैन, शिविर संयोजक डॉ दिलीप जैन, अजय कुमार जैन रहे। शिविर का शुभारंभ करते हुए सीएमएचओ डॉ संजय ऋषीश्वर ने कहा कि यदि नारी स्वस्थ्य रहेगी तो परिवार पीढियां स्वस्थ रहेगी क्योंकि महिला ही परिवार की धूरी है। इंजीनीयर पवन जैन ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। शिविर शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन संजीव जैन द्वारा किया गया। शिविर में डॉ. उमा जैन, डॉ सुरभी जैन, डॉ शहवाज खान एवं डॉ गुप्ता द्वारा रोगियों का परीक्षण किया गया। शिविर में 193 महिला रोगियों ने पंजीयन कराया। जिनमें सभी महिलाओं का वीपी, शुगर व एचवी परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त सरवाईकल कैंसर एवं स्तन कैंसर हेतु 71, अनियमित माहवारी एवं वांझपन से ग्रसित 89, हदय रोग से पीडित 25, हायपरटेशन 13, डायविटीज 6, एनीमिया 21 से ग्रसित महिलाओं की जांच की गई। शिविर में 02 महिलाओं में कैंसर की पुष्टि की गई।

0 टिप्पणियाँ