Music

BRACKING

Loading...

कन्या पूजन के साथ नवरात्रि का समापन, हवन के साथ की गई मां की विदाई

नवकन्या भोजन के बाद सभी सदस्य एक साथ

बिर्रा-नगर के दीवान मोहल्ला में विराजित भव्य दुर्गा पंडाल में क्वांर नवरात्रि के अंतिम दिन दुर्गा देवी की पूजा अराधना की गई। देवी स्वरूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनको मिष्ठान फल आदि का भोग लगाया गया। साथ ही पैर पखारकर पूजा की गई। सुबह से ही घरों और देवी मंदिरों में कन्या पूजन चलता रहा। चुनरी ओढाकर फूल माला पहनाई गई और विधि विधान से कन्या पूजन किया गया। इसके बाद हवन कुंड में विधि-विधान देवी मंत्रों के साथ आहूतियां डाली गई। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन संपन्न कराया गया। इसी के साथ नवरात्रि के नौ दिनों के अनुष्ठान को विराम दिया गया। आयोजकों ने बताया कि पूर्णाहुति के बाद मूर्ति का विसर्जन 2 अक्टूबर को किया जाएगा। 

      इस अवसर पर यज्ञाचार्य पं.नवरतन पांडेय,ज्योत रक्षक सुदर्शन वैष्णव, मुख्य यजमान जानकी संजय पटेल,लाल रेवती रमन सिंह,विजय बहादुर,पीयूष देव सिंह,चेतन प्रताप सिंह,प्रतीक प्रताप सिंह,सौंखी लाल पटेल,मनोज दुबे,सुरेंद्र पटेल,मनराखन धीवर,सोनू यादव,एकांश पटेल (पंच वार्ड क्रमांक 09),टिंकू केशरवानी,बुदेश सिदार,अवि केशरवानी,राज केशरवानी, तुषार,मनीष,बजरंग,शुभम,ओम प्रकाश धीवर,रामकुमार, दशरथ,महेश,रमेश, छंदन धीवर,लक्ष्मण पटेल, महेश पटेल, गेंदराम पटेल,गोपाल पटेल,सोमेश पटेल,रोशन सिदार, युधिष्ठिर यादव, बजरंग धीवर, गुडुरू पटेल, रीता केशरवानी, कविता धीवर,संतोषी धीवर, रत्ना धीवर,श्वेता यादव,पूजा पटेल,रजनी पटेल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ