ई-टेंडर के जरिए होगा निष्पादन
हरदा 20 मार्च 2026/ नवीन आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के अनुसार हरदा जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मदिरा दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशानुसार, जिले की शेष रही 3 समूहों की 12 कम्पोजिट मदिरा दुकानों को छठवेे चरण अंतर्गत ई-टेंडर (ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन) के माध्यम से नीलाम किया जाएगा। यह कार्यवाही 22 मार्च 2026 को संपन्न होगी। जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने ने बताया कि ई-टेण्डर से निष्पादन के लिये जारी कार्यक्रम अनुसार ऑनलाइन टेण्डर प्रपत्र डाउनलोड व ऑफर सबमिट करने की तिथि 22 मार्च 2026 को दोपहर 1 तक रहेगी। इसी प्रकार ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रपत्र खोलने की प्रक्रिया 22 मार्च को दोपहर 1ः05 बजे से सम्पन्न होगी। ई-टेण्डर कम ऑक्शन अंतर्गत ऑक्शन प्रारम्भ एवं बंद होने की कार्यवाही 22 मार्च को दोपहर 2ः30 बजे से शाम 4ः30 बजे तक इसके बाद 15 मिनिट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिये समयावधि में वृद्धि की जाएगी। ई-टेण्डर की प्रक्रिया 22 मार्च को सम्पन्न होगी। उन्होने बताया कि ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) की कार्यवाही जिला निष्पादन समिति द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी।

0 टिप्पणियाँ