Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : पांचवें दिन 9692 मरीज पहुंचे शिविर में उपचार कराने


 


जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में पांचवें दिन भी लगातार बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। शनिवार को 9692 मरीजो ने पंजीयन कराया और चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। यह सिलसिला 24 मार्च तक चलेगा। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा।

शनिवार को 9692 मरीजो ने पंजीयन कराया। जिसमें एमसीएच कार्डियोथोरेसिक के 61, डीएम कार्डियो के 97, डीएम न्यूरोलॉजी के 350, एमसीएच न्यूरोसर्जरी के 96, एनसीडी के 1098, श्वसन मेडिसिन के 586, दिव्यांग बोर्ड के 47, फिजियोंथेरिपी के 143, डेन्टल यूनिट के 283, ओबीएसटी/गायनिक के 429, स्क्रीन/वीडी डेप के 642, ऑनकोलॉजी के 57, डीएम गैस्ट्रो के 209, डीएम नेफ्रो के 140, एंडोक्रिनोलॉजी डीएम के 77, डीएम हेमेटोलॉजी के 6, मनोचिकित्सक के 86, नाक-कान-गला के 506, नेत्रविज्ञान इकाई के 809, बाल चिकित्सा के 208, ऑर्थाेपेडिक के 1247, प्लास्टिक सर्जरी के 55, मेडिसिन कॉउन्टर के 790, जनरल सर्जरी काउन्टर के 496, कुष्ठ रोग काउन्टर के 16, आरबीएसके काउन्टर के 44, फेमली प्लानिंग काउन्टर के 18, एमओ ओपीडी के 435, ब्रेस्ट केंसर निवारण के 61, ओरल केंसर डेंटल बस के 215, ओफ्थलमोलॉजी के 323, बूमन केंसर के 62 पंजीयन शामिल हुए।

वृहद स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की महत्वपूर्ण जांचे निःशुल्क की जा रही है। जिसमें सीटी स्कैन 50, एमआरआई 182, एक्स-रे 1949, पैथोलॉजी 1064, ईसीएचओ 77 एफएनएसी 14, सोनोग्राफी 440 एवं फीबरो स्केन 31 की गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ