Music

BRACKING

Loading...

बिर्रा की कु. सुहाना यादव ने 95.83% अंकों से चकित किया, बोर्ड परीक्षा में सरकारी स्कूल की शान

कु.सुहाना यादव को साल श्रीफल से स्वागत करते हुए 

बिर्रा, 30 अप्रैल 2026: छत्तीसगढ़ मध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में हायर सेकेंडरी स्कूल बिर्रा की मेधावी छात्रा कु. सुहाना यादव ने 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबको गौरवान्वित किया। बुधवार को घोषित परिणाम ने पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ा दी। परीक्षा परिणाम की खबर मिलते ही ग्राम पंचायत बिर्रा का पूरा परिवार पंच एकांश पटेल के नेतृत्व में सुहाना के घर पहुंचा। 

       सरपंच पीली बाई साहू,जनपद पंचायत सदस्य रितेश रमण सिंह, एकांश पटेल (पंच वार्ड-09 एवं निर्माण-विकास समिति अध्यक्ष),बलराम कश्यप, बुंदराम यादव, छतबाई कर्ष,सिंधु पटेल,धनसाय कश्यप, भोला राम देवांगन,गोपाल कश्यप सहित सभी पंचगणों ने सुहाना को साल श्रीफल एवं फूलमाला पहनाकर बधाई दी। इस उपलब्धि ने गांव में चर्चा का विषय बना दिया, क्योंकि सरकारी स्कूल की यह छात्रा अपनी लगन और कठिन परिश्रम से इतने उच्च अंकों पर पहुंची। 

    सुहाना ने भावुक होकर बताया, "कुछ ही नंबरों के कारण टॉप-10 में जगह नहीं बन पाई, लेकिन मैंने पूरी मेहनत की। आगे प्रशासनिक सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहती हूं।" उन्होंने सफलता का पूरा श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बिर्रा के पूरे पंचायत परिवार ने उनकी उज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ