Music

BRACKING

Loading...

सब-इंस्पेक्टर ट्रेनिंग पूरा कर लौटी श्रद्धा कर्ष, पंचायत परिवार ने साल-श्रीफल से किया भव्य स्वागत

SI श्रद्धा कर्ष को साल श्रीफल एवं बुके से स्वागत करते,पंच एवं प्रतिनिधिगण

बिर्रा- 4 अप्रैल 2026: ग्राम पंचायत बिर्रा की होनहार बेटी श्रद्धा कर्ष ने रायपुर चन्द्रखुरी पुलिस अकादमी से सब-इंस्पेक्टर (SI) की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर गृह ग्राम लौट आईं। उनके इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पूरे पंचायत परिवार ने उनके घर पहुंचकर साल और श्रीफल भेंट कर हर्षोल्लास से स्वागत किया। श्रद्धा कर्ष ने बताया, "हमारा परिवार बेहद गरीब है। इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था, लेकिन कड़ी मेहनत और लगन से मैंने इसे हासिल किया। इस सफलता का पूरा श्रेय मेरे माता-पिता को जाता है।" स्कूल के दिनों से ही मेहनती श्रद्धा की यह उपलब्धि ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हुई है।

श्रद्धा कर्ष की साल एवं श्रीफल से स्वागत करती सरपंच पीली बाई एकादशिया साहू एवं मणिलाल कश्यप

सरपंच पीली बाई साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि श्रद्धा बचपन से ही परिश्रमी रही हैं। उनकी यह सफलता पूरे गांव का गौरव बढ़ाती है। ग्रामीण स्तर पर ऐसी बेटियां हमारी शान हैं।" पंच वार्ड क्रमांक 09 एवं निर्माण एवं विकास कार्य समिति के अध्यक्ष एकांश पटेल ने कहा की इस उपलब्धि से बिर्रा गांव का नाम रोशन हुआ है। पंचायत परिवार ने श्रद्धा को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पीली बाई साहू (सरपंच ग्राम पंचायत बिर्रा),एकांश पटेल (पंच वार्ड क्रमांक 09 एवं अध्यक्ष निर्माण एवं विकास कार्य समिति ग्राम पंचायत बिर्रा),गोपाल कश्यप,छत बाई कर्ष, जगदीश बंजारे, बलराम कश्यप, बुदेश देवांगन, मधुराज प्रधान,प्रकाश देवांगन,बूंदराम यादव, छोटेलाल कैवर्त्य,राधेश्याम केशरवानी,भोला देवांगन,कमला प्रसाद,राहुल कश्यप सहित पूरे पंचायत बॉडी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ