Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर शिवपुरी भाजपा कार्यालय पर मनाया गया

 


शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर शिवपुरी स्थित भाजपा कार्यालय में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. प्रभाकर लवांगीकर पूर्व संगठन मंत्री एवं जिला अध्यक्ष, मीसाबंदी विमलेश गोयल, अशोक खंडेलवाल, नरेंद्र बिरथरे, ओम प्रकाश खटीक,विमल जैन, प्रहलाद भारती एवं हरवीर रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने राजनीतिक अनुभव साझा किए। सभी वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, संगठन की मजबूती तथा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री के.पी. परमार ने किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री लवलेश जैन चीनू, महामंत्री योगेन्द्र रघुवंशी बंटी, श्रीमती हेमलता रावत एवं नीरज तोमर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री योगेन्द्र बंटी रघुवंशी ने आभार व्यक्त किया।

स्थानीय कार्यक्रम के समापन पश्चात उपस्थित कार्यकर्ता भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय से एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ऑनलाइन जुड़े, जहां प्रदेशअध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के संबोधन को सुना गया।

कार्यक्रम में जिले भर से आए सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का वातावरण बना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ