शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक अरविंद कुशवाहा की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए चक्का जाम कर दिया। मजदूरी पर निकले अरविंद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की मृतक अरविंद कुशवाहा (19) पुत्र शिव सिंह कुशवाहा गुरुवार सुबह करीब 9 बजे मजदूरी के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी
घटना की जानकारी लाले कुशवाहा ने फोन पर वीरेंद्र कुशवाहा को दी कि MIPS कॉलेज के पास एक्सीडेंट हुआ है। जब वीरेंद्र मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने अपने भाई अरविंद को सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा पाया। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी।
हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने करेरा रोड पर लोधी माता मंदिर के पास बालक दास आश्रम के नजदीक शव रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मामला संदिग्ध है और यह हत्या भी हो सकती है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
करीब दो घंटे तक चले इस जाम के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस की समझाइश के बाद गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे जाम खुल सका।

0 टिप्पणियाँ