Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : प्रशासन की छापा मार कार्यवाही में दो गोदाम शील

शिवपुरी जिले में अवैध अनाज भंडारण और अनियमितताओं पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर बदरवास कस्बे में छापेमारी कर गोदाम सील किया गया और भारी मात्रा में अनाज जब्त किया गया।

कोलारस एसडीएम अनूप श्रीवास्तव, बदरवास तहसीलदार सचिन भार्गव और अनाज मंडी कर्मचारियों की टीम को अवैध खरीद और भंडारण की सूचना मिली थी। इसके बाद घुरवार रोड स्थित नंदनी ट्रेडर्स पर कार्रवाई की गई।

बिना लाइसेंस अनाज खरीद का खुलासा


जांच में सामने आया कि संचालक राजेंद्र किरार बिना वैध लाइसेंस के अनाज की खरीद और भंडारण कर रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है। दुकान के पास स्थित गोदाम की तलाशी में लगभग 200 क्विंटल गेहूं सहित बड़ी मात्रा में अन्य अनाज बरामद हुआ, जिसे प्रशासन ने जब्त कर लिया।

जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद प्रशासन ने दोनों गोदामों को सील कर दिया और पूरे स्टॉक को अपने कब्जे में ले लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ