Music

BRACKING

Loading...

shivpuri news : सीएमओ की सेवा निवर्ती पर भावभीनी विदाई

पोहरी| नगर परिषद की मुख्य नगरपालिका अधिकारी राधा शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि राधा शर्मा के कार्यकाल में नगर परिषद के विकास कार्यों को गति मिली और प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ हुई।

उनके नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना की गई। राधा शर्मा ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पोहरी में कार्य करने का अनुभव उनके लिए यादगार रहेगा। उन्होंने नगर के विकास में सभी के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। समारोह के अंत में उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि नेपाल सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णलता संजीव शर्मा, थाना प्रभारी रवि चौहान और जनपद सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ