Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : बीकानेर ले जाकर डांस कराने का दबाव, विरोध पर मारपीट, नवविवाहिता ने एसपी से लगाई गुहार

Shivpuri News - आगरा जिले की एक नवविवाहिता ने अपने पति पर जबरन डांस कार्यक्रमों में भेजने और विरोध करने पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता सोनम यादव, निवासी अहिला गांव (तहसील खेड़ागढ़, आगरा) ने बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले पोहरी तहसील के अगर्रा भाकई निवासी हरिओम यादव से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद पति उसे बीकानेर ले गया, जहां दोनों मजदूरी करने लगे। आरोप है कि बाद में पति ने अधिक पैसे कमाने के लालच में उसे डांस सिखाकर कार्यक्रमों में भेजना

शुरू कर दिया। विरोध करने पर पति और देवर ब्रज यादव द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। हाल ही में उसे आगरा के एक कार्यक्रम में भेजा गया, जहां से लौटकर उसने इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे बीकानेर में छोड़कर भाग गए और उसका किराए का कमरा भी खाली करवा दिया। पीड़िता किसी तरह शिवपुरी पहुंची और अब न्याय की मांग कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ