प्रतीक यादव सुबह 4 बजे किचन में बेहोश मिले थे. फिर उनको सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया दिया. अब उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. पोस्टमार्टम हाउस में प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव के मायके के लोग पहुंच गए हैं. अपर्णा के भाई अमन बिष्ट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है.
Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक
यादव की मौत हो गई है. वह सुबह करीब 4 बजे अपने घर के किचन में बेहोश पाए गए थे. उसके बाद उनको सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. अब प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम केजीएमयू अस्पताल में किया जा रहा है. इस बीच रिपोर्ट आई है कि प्रतीक के शव पर कई चोट के निशान हैं. पत्नी अपर्णा यादव के परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं. अपर्णा यादव के छोटे भाई अमन बिष्ट मौके पर मौजूद हैं. उनकी मौजूदगी ही प्रतीक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. इस बीच अपर्णा यादव दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं. अपर्णा किसी काम से दिल्ली आई हुई थीं तभी लखनऊ में यह घटना घट गई. अपर्णा के छोटे भाई अमन बिस्ट लखनऊ वाले घर पर थे. प्रतीक को उन्होंने ने ही अस्पताल पहुंचाया.

0 टिप्पणियाँ