Music

BRACKING

Loading...

MP NEWS : गुना के डायल 112 हीरोज

 



गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील और त्वरित कार्यवाही से घायल हिरण के बच्चे को सुरक्षित उपचार और संरक्षण उपलब्ध कराया गया। यह घटना दर्शाती है कि डायल-112 सेवा केवल मानव सहायता तक सीमित नहींबल्कि वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए भी समान रूप से सजग और प्रतिबद्ध है।

11 मई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आरोन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चितावर में कुत्ते के काटने से एक हिरण का बच्चा घायल हो गया है। उसे सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही आरोन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर आरक्षक श्री जितेंद्र यादव एवं पायलट श्री विजय रघुवंशी ने पाया कि वन क्षेत्र से भटककर आया हिरण का बच्चा अपने झुंड से बिछड़ गया था और कुत्तों के हमले में घायल हो गया था।

डायल-112 जवानों ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए घायल हिरण के बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया तथा उसे एफआरव्ही वाहन की सहायता से उपचार एवं देखरेख हेतु वन केंद्र आरोन पहुँचाकर वन अधिकारियों के सुपुर्द किया।

डायल 112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आपात परिस्थितियों में न केवल आमजनबल्कि वन्य जीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए भी सदैव तत्पर और संवेदनशील है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ