Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : पेयजल संबंधी शिकायत के लिए बनाया कंट्रोल रूम 07492-223269 पर कर सकते हैं शिकायत

समाचार

शिवपुरी, 12 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में शिवपुरी जिले में पेयजल संकट की स्थिति को ध्यान में रखते हुये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग में जिला एवं विकास खण्ड स्तर पर हैण्ड पंप संधारण हेतु शिकायत दर्ज कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किये गये हैं। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का दूरभाष कमांक 07492-223269 रहेगा।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि हैंड पंप संधारण अथवा पेयजल संबंधी शिकायत के लिए कोई भी नागरिक कंट्रोल रूम के नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकता है। विकासखंड स्तर पर भी निगरानी के लिए ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें विकासखण्ड शिवपुरी में के.पी. गुप्ता (9425721089), पोहरी में विनोद गुप्ता (9926297307), पिछोर में आशीष परिहार, 8224002659, खनियाधाना में अवध गुप्ता (9425763517), कोलारस में कु.जूही गुप्ता (7354024038), बदरवास में आदित्य त्यागी (7898287561), करेरा में कु.हिमांशी गुप्ता (8319646523), नरवर में चंद्रकांत भार्गव (9993045349) की ड्यूटी लगाई गई है।

समाचार क्रमांक 74/2026       ---00---

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ