शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में 14 साल के बालक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पिछले डेढ़ साल से बालक के साथ गंदी हरकते करता हुआ आ रहा था। करीब एक माह पहले उसकी नानी को जब यह बात पता चली थी। दो माह से नानी देहात थाना के चक्कर काटती रही इसके बाद अब पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
14 साल के बालक के मुताबिक डेढ़ साल पहले पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में उसके पड़ोसी 24 साल के सोजल पठान ने उसका नग्न वीडियो बना लिया था। इसके करीब 8 दिन बाद सोजल पठान उसे करबला पर ले गया और उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद सोजल पठान कभी भी उसके साथ गंदी हरकत करता रहता था।
करीब एक माह पहले जब सोजल पठान ने बालक को अपने घर बुलाया था। बालक जब घर वापस लौटा तब उसकी नानी को शंका हुई और उसने बालक से पूछताछ की तब बालक ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपनी नानी को सब कुछ बता दिया था। इसके बाद महिला लगातार आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रही थी। आखिरकार पुलिस ने बालक की शिकायत पर सोज़ल पठान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

0 टिप्पणियाँ