Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी: 1999 में महिला की हत्या कर फरार आरोपी 27 साल बाद गिरफ्तार, आचार्य बनकर झांसी में छिपा था

 


शिवपुरी। - सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हम आपको बता दे की शिवपुरी जिले के बम्हारी इलाके में 1999 में हुए महिला हत्याकांड के फरार आरोपी को पुलिस ने 27 साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के लिधोरा गांव में नाम-सरनेम बदलकर आचार्य बनकर रह रहा था और पीले वस्त्र धारण किए हुए था।

              मिली जानकारी अनुसार ऐ था मामला 

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 1999 में बम्हारी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड में कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया गया था। वारदात के बाद से एक आरोपी फरार चल रहा था। 

हत्या के समय आरोपी की उम्र 27 वर्ष थी। अब उसकी उम्र 62 वर्ष है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपनी पहचान पूरी तरह बदल ली थी। उसने सरनेम बदल लिया और झांसी के लिधोरा गांव में आचार्य बनकर रहने लगा। 

पुलिस अनुसार ऐसा पकड़ा गया आरोपी 

शिवपुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हत्याकांड का फरार आरोपी झांसी में साधु के वेश में रह रहा है। इस पर पुलिस टीम ने झांसी में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 27 साल बाद भी आरोपी का हुलिया काफी बदल चुका था, लेकिन पुलिस ने पुराने रिकॉर्ड और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसकी पहचान की।

हम जाप को बता दे की 13 में से 7 को हो चुकी उम्रकैद  

इस हत्याकांड में पुलिस ने 13 आरोपियों को नामजद किया था। न्यायालय ने 7 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जबकि 4 आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी हो गए थे। 2 आरोपी फरार थे, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दूसरा फरार आरोपी था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ