Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे का मेगा मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप 24 को

विशेषज्ञ चिकित्सक देंगें सेवाऐं, नि:शुल्क होंगी विभिन्न जांचें, पुराने पर्चे साथ में लाए मरीज

शिवपुरी- समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे सेवा प्रकल्प के तहत शहर में एक मेगा मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन आगामी 24 मई को आयोजित होने जा रहा है, जहां शिविर में आने वाले मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा परीक्षण व उपचार किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए पंजीयन कराकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया जा सकता है। 

जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे की शाखा गतिविधि संयोजक सेवा राकेश अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती मोनिका सिंघल एवं श्रीमती चंदा सिंघल ने संयुक्त रूप से बताया कि पीडि़त मानवता की सेवा में संस्था भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे के द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क मेगा मल्टी स्पेशिलिटी शिविर का आयेाजन 24 मई को स्थानीय श्री गुरूनानक नेत्र चिकित्सालय परिसर, गुरूद्वार के पीछे शिवपुरी पर प्रात: 8 बजे से किया जा रहा है। शिविर के आयोजन में संस्था अध्यक्ष चन्द्रमोहन नागपाल व सचिव इन्द्रजीत चावला कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन के साथ संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों की सहभागिता रहेगी। इस स्वास्थ्य शिविर में ग्वालियर के जाने-माने डॉक्टर अपनी सहभागिता देंगे चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ कमल भदौरिया, चेस्ट व एलर्जी विशेषज्ञ ङाँ दीपक चोपड़ा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य जैन, पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ शशांक सिंह, न्यूरोसर्जन एंडोस्कोपी एंड स्पाइन सर्जन डॉ मयंक जेसवानी, आई सर्जन एवं रेटीना स्पेशलिस्ट डॉ पवन सोनी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अमृता जैसवानी अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे साथ ही शाखा द्वारा डॉ के प्रिस्क्रिप्शन पर मरीजों की एचबीए 1 सी, लिपिड प्रोफाइल थायराइड ईसीजी,पीफटी की जांच नि:शुल्क की जावेगी। कैंप हेतु रजिस्ट्रेशन 24 तारीख को ही सुबह 8 बजे से श्री गुरु नानक नेत्र चिकित्सालय गुरुद्वारे के पीछे शुरू कर दिए जाएंगे मरीजो से आग्रह है कि इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ लें तथा अपने पुराने पर्चे अवश्य अपने साथ लावे, जिससे डॉक्टर को आपकी बीमारी समझने में सुविधा होती है यह कैंप सुबह 9 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ