Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे के मेगा मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप में 324 मरीज हुए लाभान्वित

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का किया उपचार, ईसीजी, एच बी 1, लिपिड प्रोफाइल एवं पीएफटी जैसी जांचें हुई नि:शुल्क

शिवपुरी-भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्या टोपे द्वारा गत दिवस स्थानीय श्री गुरु नानक चिकित्सालय में मेगा मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य जैन, चेस्ट एलर्जी विशेषज्ञ डॉ दीपक चोपड़ा, पेट एवं गैस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ शशांक सिंह, न्यूरोसर्जन डॉ मयंक जेसवानी, आई स्पेशलिस्ट डॉ पवन सोनी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमृता मयंक जेसवानी ने अपना अमूल समय देकर अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन  कर किया गया। आवश्यकता होने पर डॉक्टरों द्वारा मरीज को ईसीजी, एच बी 1, लिपिड प्रोफाइल एवं पीएफटी जांचे करवाने के लिए कहा गया, जिस संस्था ने वहीं पर नि:शुल्क उपलब्ध कराया, इसमें लगभग 249 मरीज की नि:शुल्क जांच की गई। यहां अपना घर आश्रम से प्रभु जी भी इस कैंप का लाभ उठाने हेतु पधारे थे जिनका पूर्ण चेकअप डॉक्टरों द्वारा किया गया। 

दीप प्रज्वलन के बाद शाखा की मातृशक्ति द्वारा वंदे मातरम का संपूर्ण गायन किया गया। इस अवसर पर द्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार गुरप्रीत सिंह एवं गुरुद्वारा नेत्र चिकित्सालय परमार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी सरदार रंधावा स्वयं उपस्थित हुए और उन्होंने संस्था के किए गए इस अद्भुत सेवा कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दोनों ने डॉक्टरों व अन्य स्टाफ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सचिव बॉबी वीर भी उपस्थित हुए इस कार्यक्रम की आम भूमिका में सुरेंद्र सिंह मखीजा एवं कोहली वीर पूरे समय उपस्थित रहे। शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रांत का प्रतिनिधित्व श्रीमती पूनम भाटिया, प्रांतीय संयोजक भारत को जानो ने किया। कार्यक्रम का संचालन हरिओम अग्रवाल द्वारा किया गया यह संपूर्ण कार्यक्रम शाखा गतिविधि संयोजक सेवा राकेश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती मोना सिंघल ने आयोजित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मातृशक्ति की एवं भूमिका रही जिन्होंने सुबह 8 बजे से रजिस्ट्रेशन का कार्यभार संभाला। इस दौरान शाखा संरक्षक सुरेश बंसल, दीपक सिंघल, शाखा अध्यक्ष चंद्र मोहन नागपाल, सचिव इंद्रजीत चावला, कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन, मातृशक्ति में श्रीमती आरती चावला, श्रीमती रेणु अग्रवाल, श्रीमती ऋतु नागपाल, श्रीमती अनु जैन, श्रीमती सीमा गुप्ता, श्रीमती मनीषा गुप्ता, श्रीमती संगम अग्रवाल, श्रीमती कविता अग्रवाल, श्रीमती किरण अग्रवाल, दलजीत भाटिया, अशोक अग्रवाल, श्रीमती वंदना अग्रवाल, श्रीमती रेणु अग्रवाल, श्रीमती रेनू सिंघल, श्रीमती शिखा बंसल, श्रीमती चंदा सिंघल, श्रीमती नीतू श्रीवास्तव, श्रीमती आकांक्षा आहूजा आदि मातृशक्ति उपस्थिति रही। श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान साहब ने शाखा द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आगे भी इस कार्य हेतु स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम हेतु शहर भर में बैनर लगाए गए थे एवं अनाउंसमेंट के साथ परिचय भी वितरित किए गए, इसी का परिणाम या रहा की इतनी बड़ी संख्या में मरीज लाभान्वित होने आ सके डॉक्टरों द्वारा भी इस अभूतपूर्व कैंप की खुले मन से प्रशंसा की गई। शिविर समापन पर संस्था सचिव इन्द्रजीत चावला के द्वारा शिविर के सभी सहयोगी, चिकित्सकों एवं गुरूद्वारा प्रबंधक के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ