अधिकमास में कराया संगीतमय सुंदरकाण्ड, वरिष्ठजनों का किया सम्मान, विशाल भण्डारे के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन
शिवपुरी- ग्वाल समाज सकल पंच शिवपुरी के तत्वाधान में युवा ग्वाल समाज सेवा समिति ठकुरपुरा, शिवुपरी के द्वारा गत दिवस धार्मिक आयोजन कर उत्साह और उल्लास के साथ समिति का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न आयोजन किए गए जिसमें संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ, वरिष्ठजनों का सम्मान, कन्हैया गायन एवं अधिक मास के इस पावन पवित्र माह में समस्त समाजजनों के लिए विशाल भण्डारे की व्यवस्था की गई जिसमें समस्त ग्वाल बन्धुजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
युवा ग्वाल समाज सेवा समिति से जड़े गजेन्द्र पडऱया, मुन्ना लाल, लाल (पडऱया)यादव व विष्णु दीवान ने संयुक्त रूप से बताया कि ग्वाल समाज ठकुरपुरा के नव युवाओं को समजासेवा, संस्कृति और ग्वाल समाज की पुरातन परंपराओं से अवगत कराते हुए संगठित करने के उद्देश्य से युवा ग्वाल समाज सेवा समिति, ठकुरपुरा का निर्माण बीते एक वर्ष पूर्व 23 मई 2025 को किया गया था और इस वर्ष समिति के द्वारा प्रथम वार्षिकोत्सव विभिन्न कार्यक्रमों का आयेाजन कर बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें पूजन का कार्य समाज के वरिष्ठजन महाते प्रेम पडऱया, धनीराम कछवाए (दीवान), श्रवण लाल रियार (चौधरी), नत्था पडऱया, रामसिंह भगत सिंह, सीताराम वानिए, भूपेन्द्र दीवान, चंपा दीवान, लुधावली से खुमान चंदेल, रामप्रसाद मोहनियां, गंगाराम मोहनियां, रामचरण चंदेल, घोसीपुरा से महाते हुकुमचंद पडऱया, नारायण गुजेले दीवान, मदन मोरिया, प्रभात पडऱया सहित समस्त छावनियों के प्रमुखजन शामिल रहे जिनके द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया गया तत्पश्चात समाज के प्रमुख वरिष्ठजनों का रोली-अक्षत से तिलक लगाकर श्रीराधा-कृष्ण पट्टिका पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया, इसके साथ ही समाज के कन्हैया गायन टोली के द्वारा कन्हैया गायन की रोचक प्रस्तुति दी गई। इन सभी कार्यक्रमों के साथ-साथ इन दिनों अधिक मास का पवित्र माह होने के चलते समस्त ग्वाल समाज की तीनों छावनियों लुधावली, घोसीपुरा एवं ठकुरपुरा के ग्वाल बन्धुजनों की सेवा करते हुए विशाल भण्डारे का आयेजन किया गया जिसमें समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन में युवा ग्वाल समाज सेवा समिति से जुड़े युवाओं ने सहभागिता प्रदान कर इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और आगामी समय में भी युवाओं की इस टीम के द्वारा समाज विकास एवं समाजसेवा के अनेकों कार्य समय-समय पर किए जाऐंगें।

0 टिप्पणियाँ