Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : बैंक फर्जीवाड़े पर शिवपुरी प्रशासन का क्विक एक्शन; 8 किसानों के लाखों रुपये डूबने से बचाए

कलेक्टर अर्पित वर्मा की सक्रियता आई काम: जांच बैठते ही होल्ड हुए खाते; किसान नफे सिंह की पूरी राशि सुरक्षित, 7 अन्य को भी बड़ी राहत

मेहनत की कमाई पर नहीं फिरने दिया पानी: बिना जानकारी किसानों की राशि ट्रांसफर होने के मामले में प्रशासन की त्वरित सूझबूझ

प्रशासन की त्वरित सक्रियता से बचा किसानों का पैसा; फिनो पेमेंट बैंक फर्जीवाड़े में कलेक्टर के निर्देश पर तुरंत


शिवपुरी।

बिना जानकारी के 'फिनो पेमेंट बैंक' के फर्जी खातों में किसानों की गाढ़ी कमाई ट्रांसफर होने के गंभीर मामले में जिला प्रशासन ने मिसाल पेश की है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा (IAS) ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला को त्वरित जांच के आदेश दिए। प्रशासन की इसी सक्रियता और सूझबूझ के चलते न सिर्फ एक किसान की पूरी जमापूंजी सुरक्षित बच गई, बल्कि अन्य प्रभावित किसानों के खातों से भी पूरी धनराशि साफ होने से रोक ली गई।

खाते 'होल्ड' होने से रुकी आगे की निकासी

मामला सामने आते ही प्रशासन ने बिना वक्त गंवाए संबंधित खातों को फ्रीज/होल्ड कराने की कार्रवाई की। इस फर्जीवाड़े की जद में कुल 8 किसान आए थे। प्रशासन के त्वरित हस्तक्षेप के कारण कोलारस निवासी किसान नफे सिंह की पूरी की पूरी धनराशि (1,58,811 रुपये) सुरक्षित बचा ली गई है। वहीं अन्य 7 किसानों के खातों पर तुरंत होल्ड लगने से आगे की अवैध निकासी पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई।

किस किसान की कितनी राशि बची सुरक्षित:

प्रशासन द्वारा समय पर उठाए गए कदम के कारण प्रभावित किसानों के खातों में बची हुई सुरक्षित राशि का विवरण इस प्रकार है:

 विश्व वीर सिंह जाट (ग्राम बंहटा): कुल 6,64,261 रुपये में से 6,45,761 रुपये सुरक्षित।

 सुशीला राजपूत (विवेकानंद शिवपुरी): कुल 2,25,748 रुपये में से ,69,900 रुपये सुरक्षित।

 मुरारी लाल धाकड़ (ग्राम सेवडा): कुल 2,83,221 रुपये में से 1,57,646 रुपये सुरक्षित।

 अमरसिंह लोधी (ग्राम राजापुर):कुल 1,48,311 रुपये में से 1,08,311 रुपये  सुरक्षित।

 *मुलाम बाई यादव (ग्राम पीरोंठ): कुल 1,27,311 रुपये में से 99,311 रुपये सुरक्षित।

 पवन दांगी (ग्राम चंदौरिया):कुल 1,04,999 रुपये में से 56,999 रुपये सुरक्षित।

 रानी तिवारी (ग्राम उमरीखुर्द): कुल 52,774 रुपये में से 28,874 रुपये  सुरक्षित।

> अपर कलेक्टर कर रहे हैं मामले की जांच

> कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री दिनेश चंद्र शुक्ला द्वारा इस पूरे फर्जीवाड़े की कड़ियों को खंगाला जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि किसानों के हक के पैसे से खिलवाड़ करने वाले दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिला प्रशासन की इस मुस्तैदी की क्षेत्र के किसानों और आम जनता द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ