Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिवपुरी में आवारा कुत्तों के खिलाफ नगर पालिका का 'महाअभियान'; मीट मार्केट से महल कॉलोनी तक धरपकड़, पिंजरे कम पड़े तो सीएमओ ने दिए नई जाली के निर्देश

​शिवपुरी। शहर की सड़कों पर राहगीरों और बच्चों के लिए खौफ का सबब बने आवारा कुत्तों के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। नागरिकों से मिल रही लगातार शिकायतों और बढ़ते खतरों को देखते हुए सीएमओ इशांक धाकड़ के मार्गदर्शन में सोमवार को शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आवारा कुत्तों के आतंक को खत्म कर जन सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

​इन इलाकों में रही विशेष सक्रियता

नगर पालिका की टीम ने सुबह से ही शहर के मीट मार्केट, सुभाष चौक, पुरानी शिवपुरी (नीलगर चौराहा), बड़ा बाजार, लकी गार्डन, जवाहर कॉलोनी, महल कॉलोनी और नवाब साहब रोड पर मोर्चा संभाला। इस दौरान कई खूंखार कुत्तों को पकड़ा गया। हालांकि, अभियान के दौरान एक तकनीकी समस्या भी सामने आई; पुरानी जाली क्षतिग्रस्त होने के कारण कुछ कुत्ते पकड़ में आने के बाद भाग निकले। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने तत्काल नई जाली की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक शहर सुरक्षित नहीं होता, यह अभियान रुकने वाला नहीं है।

​दिन में 'डॉग मिशन', रात में 'क्लीनिंग ड्राइव'

नगर पालिका का एक्शन केवल कुत्तों तक सीमित नहीं है। वर्षा काल को देखते हुए जल भराव की समस्या से निपटने के लिए रविवार की रात कमलागंज पुल के पास नाले की सघन सफाई की गई और कचरे को ट्रेचिंग ग्राउंड भेजा गया। इतना ही नहीं, शहर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने के लिए 'नाइट क्लीनिंग ड्राइव' भी शुरू की गई है। जब शहर सोता है, तब नपा के स्वच्छता वीर सड़कों और बाजारों को चकाचक कर रहे हैं ताकि सुबह नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

​मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता को एक सामूहिक जिम्मेदारी मानें और प्रशासन के इन प्रयासों में सहयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ