ऑडिओ सुनने लिए यंहा क्लिक करे 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
https://www.facebook.com/share/v/188QoDoego/?mibextid=wwXIfr
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बिजली विभाग के एक अधिकारी का तानाशाही और अभद्र चेहरा सामने आया है। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (MPMKVVCL) के सहायक अभियंता (AE) रविन्द्र कुमार जैन और एक उपभोक्ता के बीच हुई फोन पर बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पीड़ित उपभोक्ता ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित आवेदन देकर अधिकारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।
विवाद की मुख्य वजह
मिली जानकारी हम आप को बता दे की यह
मामला उपभोक्ता द्वारा बिजली कटौती की समस्या को लेकर की गई शिकायत से जुड़ा हुआ है।
मनियर रोड निवासी उपभोक्ता रमेश्वर धाकड़ ने घर की बिजली गुल होने पर इसकी शिकायत ऑनलाइन माध्यम से विभाग के उच्च अधिकारियों (MD और SE) से की थी। आरोप है कि ऊंचे स्तर पर शिकायत होने से AE (पश्चिम क्षेत्र) रविन्द्र कुमार जैन भड़क गए और उन्होंने उपभोक्ता को फोन लगाकर अपना आपा खो दिया।
वायरल ऑडियो में कैद हुई 'ताकत' की हनक
वायरल हो रहे ऑडियो और पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, अधिकारी ने मर्यादित भाषा की सभी सीमाएं लांघ दीं:
• अभद्र भाषा: फोन पर बातचीत के दौरान अधिकारी ने उपभोक्ता को मां-बहन की गंदी गालियां दीं।
• खुली धमकी: AE ने उपभोक्ता को पुलिस बल का डर दिखाया और खुलेआम 'घर से उठवा लेने' की धमकी दी।
• दबाव की राजनीति: अधिकारी ने उपभोक्ता को भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने और झूठे केस में फंसाने की भी बात कही।
खौफ में पीड़ित परिवार
9 मई की रात हुई इस घटना के बाद से पीड़ित रमेश्वर धाकड़ का परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि फोन के समय उनकी पत्नी और बच्चे भी वहां मौजूद थे, जो अब किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। उपभोक्ता ने स्पष्ट किया है कि उनके पास इस पूरी बदसलूकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है।
प्रशासनिक और कानूनी पेंच
एक तरफ जहां पीड़ित ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा और कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है, वहीं दूसरी ओर विभागीय गलियारों में भी इस ऑडियो को लेकर चर्चा तेज है। सरकारी पद पर रहते हुए इस तरह का आचरण सेवा शर्तों का सीधा उल्लंघन माना जाता है।
देखने वाली बात होगी कि:

0 टिप्पणियाँ